टीटी में समरवैली की कायरा भंडारी ने जीते तीन खिताब

  • जिला टीटी चैम्पियनशिप 

 

देहरादून। डीडीटीटीए द्वारा आयोजित टीटी चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी प्रतिभागियों ने अपने खेल प्रतिभा का जलवा दिखाया। समर वैली टीटी अकादमी की कायरा भंडारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन खिताब अपने नाम किए।

शुक्रवार को अंडर-13 गर्ल्स के फाइनल में कायरा भंडारी (समरवैली टीटी एकेडमी) ने सावी (आर्मी पब्लिक स्कूल) को 3-0  से हराया। गर्ल्स अंडर–15 के फाइनल में कायरा भंडारी ने आधिश्री (महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज) को 3-0 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। बॉयज अंडर–15 के फाइनल में रुद्राक्ष विश्वकर्मा (ओएसिस स्कूल) ने रुद्रांश गौर (ब्राइटलैंड्स स्कूल) को 3-1 से हरा कर विजेता बने। बॉयज़ अंडर–17 के फाइनल में आरव नेगी ने आदिश नौटियाल (दिक्षा TT एकैडमी) को 3-0 हराया।

विजेताओं और उपविजेताओं को अशोक वासु (अध्यक्ष डीडीटीटीए) ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव केके शर्मा, अंतरराष्ट्रीय अंपायर बृजेश कुमार और असीफ़ अहमद आयोजन सचिव  गिरीश माधवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *