टेलीस्कोप के जरिए देख सकेंगे पूर्ण चंद्र ग्रहण

– आंचलिक विज्ञान केंद्र में शाम सात बजे से विशेष कार्यक्रम
देहरादून। रविवार सात सितंबर की शाम देहरादून के लोगों को एक अद्भुत खगोलीय घटना का साक्षी बनने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में लोगों को टेलीस्कोप के माध्यम से पूर्ण चंद्र ग्रहण  जिसे रक्त चंद्र (ब्लड मून) भी कहा जाता है  दिखाया जाएगा।

झाझरा स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में शाम सात बजे से रात एक बजे तक चलेगा। इसमें वैज्ञानिकों के साथ आमजन को भी चंद्र ग्रहण की हर अवस्था को सुरक्षित रूप से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत का कहना है कि यह सिर्फ खगोल विज्ञान का विषय नहीं, बल्कि हमारे और ब्रह्मांड के बीच गहरे संबंध को महसूस करने का अवसर है। अधिक से अधिकलोग इस अनोखे पल को देखें, समझें और ब्रह्मांड की सुंदरता को महसूस करें। कार्यक्रम के समन्वयक और आंचलिक विज्ञान केंद्र प्रभारी डा. ओममप्रकाश नौटियाल ने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण में चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में चला जाता है। परंतु पूरी तरह अदृश्ट होने के बजाय यह लालिमा लिए चमकने लगता है। मुख्य ग्रहण की अवधि रात नौ से एक बजे तक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *