डीएवी की छात्रा नैनसी जुवांठा पास की नेट परीक्षा


देहरादून। डीएवी पीजी कालेज की छात्रा नैनसी जुवांठा ने अंग्रेजी विषय में यूजीसी की नेट परीक्षा पास की। नैनसी ने वर्ष 2020 में अंग्रेजी विषय के साथ एमए को डिग्री हासिल की थी और जून 2025 में आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा दी। बृहस्पतिवार को रिजल्ट घोषित होने पर नैनसी ने नेट पास लिया। नैनसी ने डीएवरी पीजी कालेज से जन्तुविज्ञान विषय से एमएमसी एवं एलएलबी की डिग्री भी हासिल कर चुकी है। नैनसी के पिता डा. मनमोहन जुवांठा डीएवी (पीजी) कालेज में जन्तुविज्ञान विषय के एसोसिएट प्रोफेसर है, जबकि माता डा. मधुबाला जुवांठा राजकीय महविद्यालय नैन बाग में राजनीति शा विभाग में असिस्टेन्ट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। नैनसी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता—पिता एवं गुरुजनों को दिया। डीएवी के प्राचार्य डा. कौशल कुमार, डा. एचवीएस रंधावा, डा. मीता शुक्ला, डा. पुष्पेन्द्र शर्मा ने हर्ष जताते हुए नैनसी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *