डोईवाला। संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,
22 जनवरी रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डोईवाला नगर चौक पर श्रीराम भक्तों द्वारा रामोत्सव और दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, कार्यक्रम संयोजक अजय गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला मौजूद रहेंगे और कहा कि शक्ति भवन मंदिर में दोपहर हनुमान चालीसा भजन कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और शाम 4:00 बजे शक्ति भवन मंदिर से श्री राम प्रभु की परिवार सहित शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर चौक पर समापन होगी, साथ ही नगर चौक पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भक्तों में भारी उत्साह है सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता कर लिया गया कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में राजेश गुप्ता, निखिल गुप्ता, ओंमकार नारंग, ऋषि अग्रवाल, गुरमीत अरोड़ा, अंकित गुप्ता, बॉबी शर्मा आदि थे।
