डोईवाला में कांग्रेस ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दो पैदल मार्च कर दी श्रद्धांजली, 

 

 

 

डोईवाला। संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,

 

कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को

न्याय का हक़ मिलने तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा दुर्गा चौक भानियावाला से हिमालियन चौक तक पैदल मार्च करके श्रद्धांजली दी गई।

नगर कांग्रेस कमेटी डोईवाला के अध्यक्ष करतार नेगी के नेतृत्व मे न्याय का हक़ मिलने तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में दुर्गा चौक भानियावाला से हिमालियन चौक तक उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दो पैदल मार्च करके श्रद्धांजली दी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूब रखी है और इनके नेता बलात्कार में पकड़े जा रहे है इन पर कार्रवाई नहीं कि रही है, जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि बहन अंकिता भंडारी को अभी तक भाजपा सरकार द्वारा न्याय नहीं मिल पाया है कौन था वो वीआईपी और इस सरकार में बेटियों पर अत्याचार की घटनाएँ दिन ब दिन बढ़ रही है, नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी केस में उस V I P का नाम अभी तक पता नहीं लगा पा रही है या सरकार उसका नाम सार्वजनिक नहीं कर रही है और उत्तराखंड में बेटियों के साथ हो रहे दुराचार में भाजपा संगठन से जुड़े लोगों का नाम सामने आ रहें है इस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बेमानी हो गया, इसलिये आज हमने अंकिता को न्याय दो यात्रा के ज़रिये इस झूठी सरकार से अंतिम न्याय तक लड़ाई जारी रहेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में इस डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में बेटियों के साथ सबसे ज्यादा बलात्कार की घटनाएँ हुई है। महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवानी थपलियाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, पूर्व सभासद गौरव मल्होत्रा, मुकेश प्रसाद, संजय खत्री, सुधीर सेनी, सभासद बालविंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अफसाना, आशु राणा, रणबीर सिंह नेगी, मनोज चमोली, राहुल सैनी, आरिफ अली, चन्द्र प्रकाश काला, सुरेंद्र मुँड़ानी, देवराज सावंत, अकरम अली, रमेश सकलानी, मनोज नेगी, सुनील बर्मन, अब्दुल क़ादिर, आशीष चमोली, राहुल आर्य, रेखा बहुगुणा, तब्बसुम, सना,सोनम, फिजा, आइशा, राजवीर खत्री, स्वतंत्र बिष्ट, देवराज सावंत, एमएल बर्थवाल, साहिल अली, गैना सिंह बगियाल, पूर्णानंद तिवारी, शीतल, महिपाल रावत, कमल गोला, सुनील राजपूत आदि कार्यकर्ता मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *