तलवारबाजी में एसबीपीएस बना ओवर आल चैम्पियन

  • सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैम्पियनशिप में एसबीपीएस का जलवा

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) फेंसिंग एकेडमी के तलवारबाजों ने सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैम्पियनशिप में अपना जलवा दिखाया। एसबीपीएस के तलवारबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 ब्वायज में ओवर आल चैम्पियनप बना, जबकि बालिका वर्ग की रनर आप ट्राफी अपने नाम की।  इसके अलावा अंडर-14 ब्वायज में भी ओवरआल चैम्पियन का खिताब जीता।

मंगलवार को स्कूल परिसर में विजेता खिलाडिय़ों को बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि फेंसिंग में स्कूल के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश को इस खेल में नई उम्मीदें जगी हैं। निकट भविष्य में स्कूल के खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। सीबीएसई नेशनल चैम्पियनशिप रुद्रपुर में 29 सितंबर से चार अक्टूबर आयोजित की गई थी। एसबीपीएस फेंसिंग एकेडमी के कोच प्रदीप कोठारी के बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रर्दशन किया। अंडर-19 बालक वर्ग में सूर्यांश गडिया ने गोल्ड मेडल, जबकि रुद्राक्ष राणा ने ब्रान्ज मेडल हासिल किया। अंडर-19 फॉयल गल्र्स में शाइना बिष्ट ने गोल्ड मेडल हासिल किया। अंडर-19 फॉयल ब्वायज में शौर्य गैरोला को सिल्वर मेडल और आदित्य थपलियाल ने ब्रान्ज मेडल जीता। अंडर-17 सबरी गर्ल्स में आकांशा राठौर ने ब्रान्ज मेडल जीता। इसी वर्ग के एपी गर्ल्स में अनिका घिडिल्याल ने कांस्य पदक जीता, जबकि अंडर-17 सबरी ब्वायज में अंश भट्ट को ब्रान्ज मेडल मिला। प्रतियोगिता के अंडर-14 फॉयल ब्वायज में अक्षित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि इसी वर्ग की सबरी ब्वायज टीम इंवेंट में आयुष्मान, अंशुमन, आर्यश और आरूष ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस मौके पर धाानाचार्य पंकज नौटियाल ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *