- चार महिला उद्यमियों को मिली सीड फंडिंग
देहरादून। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़ी महिलाआें ने ग्रामीण हीरो प्रतियोगिता अपनी काबिलियत दिखाई। प्रतियोगिता में ट्रस्ट से जुड़ी चार महिलाआें ने अपने विचारों से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए सीड फंडिंग हासिल की।
सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक प्रिया गुलाटी ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य महिलाआें को सिर्फ प्रेरित करना नहीं, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा देखना है। इसी कड़ी में चार सदस्यों सीड फंडिंग मिली है जिसमें ट्रांसजेंडर उद्यमी आदिति शर्मा, पुष्पा रानी सिंह, फरजाना खान, जेसल सिंह शामिल है। इन महिला उद्यमियों को एक-एक लाख रुपये की सीड फंडिंग मिली है जिससे अपने नवाचारी व्यवसायों को और आगे बढ़ा सकें। प्रिया गुलाटी ने इसे ट्रस्ट की बड़ी उपलब्धि बताया। डिवाइन प्रो की संस्थापक जूही गर्ग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपार संभावनाएं छिपी हैं। सही दिशा और संसाधन मिलने पर महिलाएं सामाजिक सव आर्थिक सीमाआें को पार कर सकती हैं। इस मौके पर संगीता वर्मा, सुनीता देवी आदि महिलाएं भी मौजूद रही।