दिल्ली मेट्रो में फिर भिड़ी दो महिलाएं, सीट के लिए चले लात-घूंसे और थप्पड़

अक्सर दिल्ली मेट्रो के अंदर से मारपीट, झगड़े, डांस, लव सीन, रील्स के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में महिलाओं के बीच मारपीट होती नजर आई है। इसमें लड़कियों और महिलाओं का एक ग्रुप चलती ट्रेन के अंदर आपस में भीड़ गया। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे दो महिलाओं का ग्रुप आपस में झगड़ा कर रहा है। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे के बाल पकड़ लिए हैं। जिस वक्त हाथापाई हुई, उस वक्त मेट्रो के अंदर कई लोग मौजूद थे।

कहा जा रहा है कि सीट विवाद को लेकर दिल्ली मेट्रो के अंदर कुछ महिला और लड़कियों का ग्रुप आपस में भीड़ गया। रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं के बीच सीट विवाद को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद तू तू मैं में की बात मारपीट तक पहुंच गई। इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो महिला कोच का है। लड़कियों की इस लड़ाई को किसी महिला सवार ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया है।

बता दें कि यह पहली घटना नहीं है अब दिल्ली मेट्रो से आए दिन कुछ ना कुछ वीडियो वायरल होते रहते हैं। वीडियो साझा होने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट भी किए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इंडियन मेट्रो में क्या क्या होता है। दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि दिल्ली मेट्रो बिग बॉस से ज्यादा एंटरटेन करता  है। एक यूजर ने तो पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस वीडियो को देखतने के बाद वाह क्या सीन है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिनके घर थिएयर हैं वो मेट्रो से सफल क्यों करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *