दून पुलिस ने ली हिस्ट्रीशीटरो की क्लास ,किया उनका भौतिक सत्यापन

 

 

 

 

कोतवाली डोईवाला

 

आज दिनांक 30.12.2023 को प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना क्षेत्र मे शान्ति/कानून व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र मे निवासरत् हिस्ट्रीशीटरो की निगरानी हेतु कोतवाली डोईवाला पर बुलाकर भौतिक सत्यापन किया गया । सभी एचएस को हिदायत दी गयी कि किसी भी प्रकार से अपराध मे संलिप्ता एवं उनके विरूद्ध आमजन द्वारा शिकायत किये जाने पर सम्बन्धित हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उक्त के अतिरिक्त सभी हिस्ट्रीशीटर के नवीनतम् फोटोग्राफ व निवास सम्बन्धी विवरण को सम्बन्धित अभिलेखो मे अध्यावधिक किया गया । प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा समस्त चौकी/हल्का प्रभारी व बीट कर्म0गणो को हिस्ट्रीशीटरो की नियमित रूप से निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *