बरामद बालक मानसिक रूप से है कमजोर, खेलते- खेलते पहुँच गया दूसरे गाँव मे
*बच्चों की मां का पूर्व में हो चुका था देहांत, पिता मजदूरी का करते है कार्य*
*थाना राजपुर*
दिनाँक 09/02/2024 की रात्रि वादी आनंद सिंह पुत्र स्व0 जेठ सिंह निवासी सिनोला निकट हनुमान मंदिर राजपुर देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर सूचना दी की उनका पुत्र दीपेश उर्फ दीपू, उम्र 11 वर्ष सुबह के समय घर के पास खेल रहा था, जो अचानक खेलते- खेलते कहीं चला गया, जिसे काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिल रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना राजपुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
बच्चों की तलाश हेतु तत्काल थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा वादी के घर के आस-पास व आने जाने वाले मार्गो के सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से गुमशुदा बालक के फोटो को प्रसारित किया गया।
पुलिस द्वारा किये गये अथक प्रयासों से आज दिनांक 11/02/2024 को पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चे को पास के गांव में एक मजदूरी करने वाले परिवार के पास से सकुशल बरामद किया गया।
बच्चे के संबंध में जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त बच्चा दिनांक 09/02/24 की रात्रि उनके घर पर आया था जो अपने घर वालों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था। कल उनके द्वारा उक्त बच्चे के संबंध में आसपास के क्षेत्र में जानकारी की गई पर कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई, आज उक्त बच्चे को लेकर वे लोग पुलिस के पास आने वाले थे पर उससे पूर्व ही पुलिस बच्चों को ढूढ़ते हुए उनके पास पहुँच गयी।
बरामद बच्चे के पिता मजदूरी का कार्य करते है जो मूल रूप से पौड़ी थैलिसेन के रहने वाले हैं, बच्चे की माँ का देहांत पूर्व में ही हो चुका है, तथा बच्चा अपने पिता के साथ सिनोला गांव में किराए पर रहता है।
