देहरादून
राष्ट्रीय राजमार्ग 72 स्थित हर्रावाला नकरौंदा चौराहे पर चौराहा निर्माण एवं कुआं वाला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे बड़े-बड़े गड्ढे जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है देवभूमि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कपरुवाण शास्त्री नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्रीय कार्यालय बालवीर रोड में मुख्य क्षेत्रीय अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया गया
जिसमें निम्न बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। 1 नकरौंदा हर्रावाला चौराहे पर चौक निर्माण तथा निरंतर यातायात पुलिस की तैनाती की जाए और चौराहे पर लगी स्टेट लाइट को सुचारू रूप से जलाया जाए। 2 कुआं वाला जैन आश्रम के सामने की पुलिया के ऊपर मुख्य मार्ग पर पढ़ रहे गढ्डों को भरकर ठीक किया जाए तथा वही गांव में जाने वाली सर्विस लेन के गढडो को भी भरकरठीक किया जाए जिससे आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके कुआं वाला पंपकिन रेस्टोरेंट के सामने भी चौक का निर्माण किया जाए जिससे आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। 3 राष्ट्रीय राजमार्ग से लगाती हुई नकरौंदा चौराहे के सामने की सड़क को सीसी मार्ग बनाया जाए तथा राष्ट्रीय राजमार्ग समृद्धि सैनिटरी गोदियाल रेस्टोरेंट के सामने सड़क गहरी होने के कारण पानी जमा होता है जिससे वहां मलेरिया चिकनगुनिया आदि बीमारियों का खतरा बना रहता है अधिकारियों से निवेदन है कि उक्त जगह का भराव किया जाए जिससे राजमार्ग में पानी न भर सके दोनों तरफ बनने वाली नालियों के ऊपर बहुत सी जगह छोड़ दिया गया है जिससे आने-जाने वाले लोगों की गिरने की आशंका बनी रहती है अली के ऊपर ढक्कन ठीक ढंग से लगाए जाएं। 4 उपरोक्त मांगों को लेकर देवभूमि महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कपरुवाण शास्त्री के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन प्रेषित किया गया तथा 15 दिन का समय महासभा की ओर से दिया गया यदि तय समय में समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो देवभूमि महासभा क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय में तालाबंदी करने को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी क्षेत्रीय प्रबंधक की होगी इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य एवं देवभूमि महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सेमवाल देवभूमि महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अनुराग कुकरेती देवभूमि महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवी दयाल परवाह दून जिला अध्यक्ष सुनील थपलियाल महानगर अध्यक्ष सुनील नौटियाल उपस्थित रहे
