देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा 

– देहरादून में भाजपा की जिला कार्यशाला, प्रशिक्षण महा अभियान को गति

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत महानगर देहरादून की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा देशभर में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं।

मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व महामंत्री एवं दायित्वधारी मंत्री कुलदीप कुमार ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और संगठन भी समानांतर रूप से अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र निर्माण का आधार है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस महा अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठनात्मक कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजानदास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक सविता कपूर, महानगर प्रभारी संजय गुप्ता, महापौर सौरभ थपलियाल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *