देहरादून ने जीती मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी

– मुख्यमंत्री व खेल मंत्री ने विजेता टीम प्रदान किया पांच लाख का चेक 
देहरादून,। उत्तराखंड में खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में देहरादून जनपद की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। ननूरखेड़ा मिनी स्टेडियम मे प्रतियोगिता के समापन समारोह में देहरादून को पहली ट्रॉफी मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता को पूर्णतः नए प्रारूप में आयोजित किया गया, जो न्याय पंचायत स्तर से शुरू होकर विधानसभा, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर तक पहुंची। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिला है और प्रदेश को नए-नए चैंपियन मिल रहे हैं। सीएम ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण देने की नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे युवाओं का मनोबल और उत्साह बढ़ेगा।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसे प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम काल करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में सरकार ने पदक विजेताओं के लिए आउट ऑफ टर्न नौकरियां, सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत आरक्षण, युवा छात्रवृत्ति, प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज जैसे क्रांतिकारी फैसले लिए हैं। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और आधारभूत ढांचा विकसित हो रहा है जिससे उत्तराखंड तेजी से खेल भूमि के रूप में उभर रहा है। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, जिलाधिकारी सविन बंसल सहित हजारों खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *