देहरादून
आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो चुकी है। सचिवालय में हुई इस बैठक में धामी कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं।
नीचे जानिए कैबिनेट के फैसले-
परिवहन निगम में 195 मृतक आश्रितों के पदों पर लगी रोक को हटाया
भवन निर्माण को लेकर नालों के किनारे निर्माण को लेकर नियम में किया बदलाव
कर्मचारियों की बीमा या बचत योजना में किया संशोधन
औद्योगिक विकास के तहत समस्त राज्य में औद्योगिक नक्शे के लिए भवन का नक्शा अब सीडा पास करेगा
पशुपालन विभाग के तहत नौ पदों को मिली मंजूरी
पशु चिकित्सालय में जो चार्ज लिया जाता है उसका 25 प्रतिशत चार्ज पशु चिकित्सालय में खर्च के लिए जमा होगा
ग्राम्य विकास विभाग के तहत मुख्य विकास अधिकारी से दो ऊपर के पद और दो उपायुक्त के पद भरे जाएंगे
बीकेटीसी के तहत होने वाली भर्ती के लिए दो नियमावली को मिली मंजूरी
राजस्व क्षेत्र में पुलिस थानों और चौकी के बढ़ाये जाएंगे पद
पदोन्नति में शिथिलीकरण को मिली मंजूरी, 30 जून तक मिलेगा शिथिलीकरण का लाभ।
कार्मिक विभाग के तहत यूपीएससी और आर्म्ड फोर्स के लिए तैयारी के लिए चयन होने वाले युवाओं को अब 50 हजार की जगह एक लाख रुपए की राशि मिलेगी।
