नदियों में अवैध खनन जोरों पर किसानों के खेत ध्वस्त आखिर जिम्मेदार कौन, प्रशासन बैठा आंखें मुंदे,

 

 

संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,

डोईवाला।

 

प्रदेश सरकार द्वारा नदियों में अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, डोईवाला की प्रतिबंध सुस्वा और सॉन्ग नदी में अवैध खनन रात और दिन दहाड़ जारी है खनन माफिया काट रहे चांदी, अवैध खनन से नदियों किनारे किसानों के खेत ध्वस्त आखिर जिम्मेदार कौन, प्रशासन बैठा आंखें मुंदे,

प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सभी नदियों में अवैध खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है लेकिन प्रशासन अमित खान पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है ऐसा कौन सा कारण है जिसका फायदा अवैध खनन माफिया रात दिन उठा रहे हैं जिसका जीता जागता प्रमाण डोईवाला की प्रतिबंध सुस्वा और सॉन्ग नदी में अवैध खनन दिन दहाड़े धड़ले से जारी है बेकॉफ खनन माफिया अवैध खनन को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसकी मिली भगत से खनन जोरों पर चल रहा है आखिर जिम्मेदार कौन है आपको बता दे मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर डोईवाला एसडीएम कार्यालय, खनन अधिकारी डोईवाला तहसील और डोईवाला कोतवाली है लेकिन फिर भी अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा आखिर इनके पीछे किसका हाथ है अवैध खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि वह सुबह से शाम तक अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं और अवैध खनन माफिया दिन में ही अपने ट्रैक्टर ट्रॉली डोईवाला के में रोड से भरकर ले जाते हैं फिर भी प्रशासन इनको अनदेखा करते हुए इन अवैध खनन माफियाऔ के ऊपर कार्रवाई नहीं करते हैं वही अवैध खान के कारण किसान भी परेशान है क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि नदी से मिलती हुई उनकी कृषि भूमि है जिससे अवैध खनन जोरों पर दिन-रात चलने पर उनके खेती उनकी फसलों पर भारी नुकसान हो रहा है अवैध खनन के ट्रैक्टर इतनी तेजी से उनके खेतों में दौड़ते हैं जिससे कई बार उनके खेतों के पुश्ते भी टूट गए किसानों का कहना है कि उन्होंने अनेक बार अवैध खनन की शिकायत डोईवाला तहसील, उपजिलाधिकारी डोईवाला, खनन अधिकारी, डोईवाला कोतवाली यहां तक की देहरादून खनन विभाग में भी की है लेकिन अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है अवैध खनन माफिया इतने बेलगाम हो चुके हैं कि उन्हें शासन प्रशासन का कोई डर नहीं ऐसा प्रतीत होता है कि शासन प्रशासन की मिलि भगत से अवैध खनन जोरों पर जारी है खैरी गांव सुसवा नदी और सॉन्ग नदी डोईवाला में आखिर अवैध खनन पर कब रोक लग पाएगी या फिर यू कह दे कि यह रुकेगा ही नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *