– एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में ग्रेजुएशन डे समारोह संपन्न
देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल (क्लेमेंटाउन) में पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह केवल डिग्री वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों की मेहनत, सपनों और उपलब्धियों का एक सुंदर उत्सव बन गया।
मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई जिसने पूरे माहौल को पवित्र और प्रेरणादायक बना दिया। विद्यालय के निदेशक पंकज होलकर ने बच्चों को अपनी असफलताओं से सीख लो और अपने मूल्यों को सदैव बनाए रखो और जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहो का संदेश दिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के अथक समर्थन के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एडिफाई वर्ल्ड स्कूल उनके जीवन की मजबूत नींव है, जो उन्हें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति देगी। समारोह के दौरान प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य, संगीत और प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। प्रधानाध्याक हरलीन कौर चौधरी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि बच्चे अपने संस्थान का नाम रोशन करो।
