नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

– दून पुलिस ने पकड़े तीन नशा तस्कर

देहरादून। थाना सेलाकुई पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग के दौरान नशा तस्करी की एक कड़ी को तोड़ दिया।
पुलिस ने पहले कुर्बान अहमद (35 वर्ष, शंकरपुर सहसपुर) को 12.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर बरेली के दो अन्य तस्कर मुजम्मिल उर्फ लल्ला शाह (45 वर्ष) और शादाब अली (27 वर्ष) को सेलाकुई के औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों अभियुक्तों पर धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कुर्बान ने बताया कि वह मजदूरी करता था, लेकिन बरेली के इन तस्करों के संपर्क में आकर जल्दी पैसा कमाने के लालच में स्मैक की तस्करी शुरू कर दी थी। वह इसे स्थानीय नशेड़ियों और छात्रों को बेचने की फिराक में था।
तीनों अभियुक्त पहले भी नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने अभियुक्तों से  12.20 ग्राम स्मैक (कीमत साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक)। बरामद की है। पुलिस टीम में उ०नि० पी.डी. भट्ट, सुमेर सिंह, प्रवेश रावत, नीरज शुक्ला और बृजेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *