नहीं रही उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल कैंसर से थी पीड़ित

उत्तराखंड की जानी मानी अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो आया। पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने इस खबर की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक गीता उनियाल पिछले कई सालों से ब्रैस्ट कैंसर से जूझ रही थी। लंबे समय तक पहाड़ी फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री गीता उनियाल का कैंसर के चलते निधन हो गया। पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इसकी पुष्टि की। बता दें गीता उनियाल ने मंगलवार को अपने आवास पर अंतिम सांस ली। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति के लिए एक बड़ी क्षति है। बता दें गीता उनियाल ने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही उन्होंने मेरु गौं, कन्यादान, खैरी का दिन, जय मां धारी देवी समेत करीब 15 उत्तराखंडी फीचर फिल्मों तथा 300 गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में काम किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *