पत्रकारिता के नाम सिडकुल में अवैध वसूली करते दो पत्रकार गिरफ्तार… 

 

 

हरिद्वार/सिडकुल। आज कल देखा जा रहा है कि जगह-जगह में फर्जी पत्रकारिता के नाम पर कुछ नाकारात्मक तत्व अवैध वसूली और धमकी देने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

इस सम्बन्ध में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा मातहत को स्पष्ट रुप से निर्देशित किय गया है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ बिना कोई नरमी दिखाए सख्त कार्यवाही की जाए निर्देशों के क्रम में ऐसी सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कल थाना सिडकुल पर शिकायतकर्ता जोगिंदर सिंह द्वारा पत्रकारिता की आड़ में अपनी पहुंच की धौंस दिखाकर 1. नवनीत शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा निवासी मंगल विहार कॉलोनी धीरवाली ज्वालापुर 2. विनीत कौशिक पुत्र जालंदर कौशिक निवासी महादेवपुरम सिडकुल दोनों व्यक्तियों द्वारा अवैध रुप से पैसे की मांग करने के संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया ट्रैक्टर व जेसीबी का मालिक शिकायतकर्ता सिडकुल कंपनियों में काम का ठेका लेता रहता है। इसी वजह से तथाकथित फर्जी पत्रकारों द्वारा उससे अनावश्यक रूप से पैसे की मांग कर परेशान किया जा रहा था। दोनो कथित आरोपी अधिमान्य पत्रकार एकता कल्याण संघ पहचान पत्र संख्या APEKS /012/202 जिसमें नवनीत शर्मा अंकित था दिखाकर पैसे की मांग करने लगे। ये भी सामने आया कि दोनों आरोपी (नवनीत शर्मा व विनीत कौशिक) अपनी धमक दिखाकर पहले भी शिकायतकर्ता से पैसे ले चुके हैं। आरोपियों द्वारा ₹20हजार रुपये की मांग करने पर शिकायतकर्ता द्वारा उन्हे ₹10हजार रुपए दिए गए तो दोनों आरोपी बाकी राशि भी मांगने लगे।

मुकदमें के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दोनों तथाकथित पत्रकारों को दबोचकर उनके कब्जे से ₹10हजार रुपए भी बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक संदीप चौहान, कांस्टेबल हरिराज आदि मौजूद रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *