डोईवाला। संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,
परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट फूल सिंह लोधी के खिलाफ कोई दूसरा प्रत्याशी ना होने पर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनावों हेतु चुनाव सम्पन्न हुआ,
शनिवार को डोईवाला तहसील परिसर में परवादून बार एसोसिएशन के चुनाव मतदान सम्पन्न हुए।परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अरबी नेपाली, उपनिर्वाचन अधिकारी एडवोकेट अतर सिंह, एडवोकेट विशाल अग्रवाल के पर्यवेक्षण में मतदान सम्पन्न हुआ और मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरबी नेपाली द्वारा बताया गया कि परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के चुनाव निर्वाचन के अनुरूप कराए गए हैं जिसमें 59 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया और परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट फूल सिंह लोधी के खिलाफ कोई दूसरा प्रत्याशी ना होने पर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गया और अन्य पदों पर चुनाव कराए गए जिसमें परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के उपाध्यक्ष पद के लिए मनीष कुमार धीमान 26, और सुशील वर्मा को 33 मत प्राप्त, सचिव पद पर मनोहर सिंह सैनी 38 और सुमित कुमार 21 मत प्राप्त, सह सचिव पद पर मोहम्मद जुबेर 28 और अशरफ अली 31 मत प्राप्त, कोषाध्यक्ष पद पर अतुल कुमार 33 और संदीप जोशी 26 मत प्राप्त, लेखा परीक्षक पद पर सुरेश चंद्र भट्ट 27 और मनीष कुमार यादव 32 मत प्राप्त, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार 29 और तरन्नुम सलीम 30 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार
चुनाव अधिकारी एडवोकेट आर्मी नेपाली द्वारा बताया गया है कि परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट फूल सिंह लोधी, सचिव मनोहर सिंह सैनी, उपाध्यक्ष सुशील वर्मा, सहसचिव अशरफ अली, कोषाध्यक्ष अतुल कुमार, लेखा परीक्षक मनीष यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष तरन्नुम निर्वाचित घोषित हुये हैं।
