पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण आज की जरूरत

  • हरेला पर्व पर एसबीपीएस में पौध रोपण


देहरादून। उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर हरिद्वार बाईपास स्थित सोशल बलूनी स्कूल मंत्रम संस्था द्वारा एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण किया गया।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हरियाली पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। मंत्रम के अध्यक्ष मधुसुदन जोशी ने घर में जन्मदिन, विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर पौध रोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान देने पर जोर दिया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने पौध रोपण को आज की सबसे बड़ी जरूरत बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष विवेक पंवार ने वृक्षारोपण अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमलता जोशी, कुलदीप पंत, तिलक राज गुप्ता, विकास राणा, विपिन कंबोज, अर्णव पैन्यूली, नीरज रतूड$ी, ऋतुराज, राजन राणा, अमन, अयान जुनेजा समेत स्कूल के अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *