पर्वतीय लोकविकास समिति ने मनाया डां मुरली मनोहर जोशी का 90वां जन्मदिन

 

 

नई दिल्ली

पर्वतीय लोकविकास समिति और डॉ.जोशी अभिनंदन समिति द्वारा आज 6 रायसीना रोड,नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा मार्गदर्शक पद्मविभूषण डॉ.मुरली मनोहर जोशी का 90 वां जन्मोत्सव मनाया गया। वैदिक मंगलाचरण और उत्तराखंडी ढोल मशकबीन के साथ जहां जोशी जी का भव्य माला से अभिनंदन किया गया वहीं उन्हें अयोध्या में निर्मित भगवान श्रीराम के मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में डॉ. जोशी जी के अप्रतिम योगदान सहित विद्वानों और बुद्धिजीवियों ने उनके व्यक्तित्व के विविध पहलुओं पर चर्चा की। पूर्व सांसद और भाजपा प्रवक्ता डॉ.विजय सोनकर शास्त्री,प्रयागराज से सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रो.राजकुमार भाटिया,पाञ्चजन्य के पूर्व संपादक और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा और उत्तराखंड के पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बिशन सिंह चुफाल ने अपने विचार रक्खे। इस अवसर पर डॉ.जोशी ने विश्व शांति,पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के सम्मान का आह्वान किया। इस अवसर पर दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के निदेशक प्रो.जय प्रकाश दुबे, कविरत्न डॉ.श्रीकृष्ण सेमवाल और प्रो.राजकुमार भाटिया को विशिष्ट योगदान हेतु डॉ.जोशी विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दिल्ली स्थित स्थानीय आयुक्त श्री अजय मिश्रा ने डॉक्टर जोशी जी का अभिनंदन किया।

समारोह की अध्यक्षता पर्वतीय लोकविकास समिति के अध्यक्ष और डॉ.जोशी अभिनंदन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने की। श्री सेमवाल ने डॉक्टर जोशी जी के स्वस्थ,शतायु और यशस्वी होने की कामना की।

समारोह का संचालन समिति के महासचिव प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने किया। संचालन समिति ने घोषणा की कि भारतीय नववर्ष विक्रमी संवत्सर पर डॉक्टर जोशी अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण कार्यक्रम रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *