पालिका डोईवाला के ईओ ने निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ करने के दिए निर्देश,

 

 

संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,

 

डोईवाला।

 

नगर पालिका परिषद् डोईवाला के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने अधिकारियों के साथ नगर के विभिन्न निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और ठेकेदार को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ करने के दिए निर्देश,

नगर पालिका परिषद् डोईवाला के अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो मे गतिमान निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया, जिसके अन्तर्गत वार्ड नं0-2 मुस्लिम बस्ती के भट्टा कालोनी मे अमीर अहमद के घर से समुदीन के घर तक इंटरलाकिंग टाईल्स सड़क निर्माण, वार्ड नं0-4 के पाल मौहल्ले मे कुंवर पाल के घर से कलावती के घर तक इंटरलाकिंग टाईल्स सड़क निर्माण एवं वार्ड सं-7 के शिवा कालोनी मे इंटरलाकिंग टाईल्स सड़क निर्माण कार्यो का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी द्वारा सम्बन्धित ठेकेदारों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि मे कार्य पूर्ण करने के सम्बन्ध मे निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अवर अभियंता अखिलेश खण्डूरी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *