पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 14 अभ्यर्थी हुए शामिल

  • एसजीआरआर विवि में 34 विषयों के लिए हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा

देहरादून। एसजीआरआर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 34 विषयों में किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 140 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी अकादमिक क्षमता का परिचय दिया।

मंगलवार को  परीक्षा के दौरान विवि परिसर में गंभीर शैक्षणिक वातावरण देखने को मिला। विवि के अध्यक्ष महंत देवेंद्र दास महाराज ने अपने संदेश में कहा कि गुणात्मक रिसर्च किसी भी विवि की असली पहचान होती है। विवि में किए जाने वाले शोध कार्य अकादमिक स्तर के साथ ही समाज और राष्ट्र के हित में भी उपयोगी सिद्ध हों। कुलपति प्रो. (डा.) कुमुद सकलानी ने कहा कि विवि में उच्चस्तरीय शोध को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रिसर्च डीन डा, अशोक सिंह भण्डारी ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा केन्द्र अधीक्षक डा. सोनिया गम्भीर, उप केन्द्र अधीक्षक डा. प्रदीप सेमवाल, डा. मोनिका बंगारी, डा. नवीन गौरव, डा. रेखा ध्यानी, अनुभाग अधिकारी विरेन्द्र सिंह गुसांई, गणेश कोठारी, ज्योति नेगी, भारत जोशी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *