- पीएनबी रक्षक प्लस” के तहत सीआरपीएफ के सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को मिलेगी कई तरह की सेवाएं
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में शुमै पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे “पीएनबी रक्षक प्लस” योजना के तहत सीआरपीएफ के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए बीमा कवरेज और अन्य लाभों के साथ कई तरह की सेनाएं मिलेगी।
एमओयू में किए गए संशोधन का आदान-प्रदान पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक बिभु प्रसाद महापात्र और सीआरपीएफ के डीआईजी (प्रशासन) डीएस नेगी की उपस्थिति में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के लोधी रोड स्थित महानिदेशालय सीजीओ कॉम्प्लेक्स में हुआ। बैंक और सीआरपीएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक बिनय कुमार गुप्ता और महानिदेशालय, सीआरपीएफ नई दिल्ली के पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) ज़ाकी अहमद, आईपीएस ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
एमओयू के तहत रक्षक खाताधारक के आश्रितों और परिवारों को भी कई लाभ दिए जा रहे हैं। बैंक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को समर्पित है और भविष्य में भी इस कार्य को जारी रखेगा।
