पुलिस की सख्त कार्रवाई: ड्रंक व रैश ड्राईविंग पर 84 वाहन सीज

– यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों से वसूला38,500 रुपये का जुर्माना 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के सख्त निर्देशों पर दून पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर (पटाखों जैसी तेज आवाज वाले), बिना हेलमेट के दोपहिया चलाना और अन्य यातायात नियम तोड़ने वाले कुल 84 वाहनों को सीज कर लिया गया।
पुलिस ने पूरे जनपद में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 66 दोपहिया और 18 चौपहिया वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा यातायात नियम तोड़ने वाले 57 वाहन चालकों के खिलाफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में चालान किए गए। वहीं 77 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नगद चालान काटकर कुल 38,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों और यातायात इकाई को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे उल्लंघनों पर लगातार और प्रभावी कार्रवाई की जाए, खासकर शराब पीकर वाहन चलाने, तेज/लापरवाह ड्राइविंग और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है तथा आगे भी जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं और जान-माल की हानि से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *