पूर्व कायकर्ता संगठन की रीढ़: चौहान


एबीवीपी ने आयोजित किया पूर्व कार्यकर्ता मिलन समारोह
28 से 30 नवम्बर तक होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने पर चर्चा


देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा देहराूदन में 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। 28 से 30 नवम्बर तक होने वाले अधिवेशन को लेकर बृहस्पतिवार को पूर्व कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

बृहस्पतिवार को सर्वेचौक स्थित आईआरडीटी सभागार में पूर्व कार्यकर्ता मिलन समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. शैलेन्द्र, एबीवीपी के महानगर अध्यक्ष डा. जेवी एस रौथाण व महानगर मंत्री यशवंत पंवार ने किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि पूर्व कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं, जो निरंतर प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उत्तराखंड को पहली बार राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अधिवेशन को लेकर पुराने और नए कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी मिलकर अधिवेशन को दिव्य एवं भव्य बनाएंगे। प्रांत प्रचारक डा. शैलेन्द्र ने कहा कि सभी स्वयंसेवक अधिवेशन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस समय—समय पर समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा रहता हैं। अधिवेशन भी उसी सामाजिक जागरूकता और संगठन शक्ति का प्रतीक होगा। इससे पूर्व महानगर अध्यक्ष डा. रौथाण ने पूर्व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया, जबकि महानगर मंत्री यशवंत पंवार ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *