- महंत देवेन्द्र दास महाराज के साथ समसामायिक विषयों पर की चर्चा
देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से भेंट का उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में महंत इन्दिरेश अस्पताल के योगदान को अभूतपूर्व बताया।
बृहस्पतिवार को श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का ससम्मान स्वागत किया गया। उन्होंने एसजीआरआर ग्रुप के तहत संचालित महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर विश्वविद्यालय एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज और एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कहा स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान समाज की सेवा में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं। श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जनमानस के बीच लोकप्रिय नेता हैं। राजनीतिक मामलों में उनकी गहरी समझ है। उनका विजन उनकी गहरी सोच का परिचायक है।
