- एसजीआरआर विवि में विशेष पौध रोपण अभियान
देहरादून। एसजीआयरआर विश्वविद्यालय में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में विशेष पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विवि परिसर परिसर में विभिन्न प्रजातियों का पौध रोप कर प्रकृति संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूता पर जोर दिया गया।
एसजीआरआर विवि पथरीबाग स्थित कृषि क्षेत्र और मातावाला बाग में पौध रोपण अभियान चला जिसमें विवि के छात्र-छात्राआें, फैकल्टी सदस्यों, एनएसएस समन्वयकों, डीन एवं निदेशकों, मुख्य प्राक्टर समेत अन्य अधाकारियों ने हिस्सा लिया। कृषि संकायाध्यक्ष डा. कमला ध्यानी, डा. नवीन गौरव, रवींद्र कुमार सेमत बालक एवं बालिका दोनों विंगों के एनसीसी एएनआे ने अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य पौधा रोपण के साथ ही छात्रों और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। विवि की हरित पहल हरियाली बढ$ाने की दिशा में एक कदम है।
