फेंसिंग में एसबीपीएस की बादशाहत

  • एसबीपीएस के नाम रही ओवर आल चैम्पियन ट्राफी
  • जिलास्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
  • एसबीपीएस ने स्पर्धा के सभी वर्गों में जीते स्वर्ण व रजत पदक

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में चल रही तीन दिवसीय जिलास्तरीय फेंसिंग चैम्पियनशिप सम्पन्न हो गई। अंडर-14 ब्वायज फॉइल और अंडर-12 गर्ल्स में सभी पदकों पर एसबीपीएस ने कब्जा किया। साथ ही हर वर्ग एसबीपीएस के तलवारबाजों ने स्वर्ण पदक जीत कर अपनी बादशाहत कायम की। एसबीपीएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवर आल चैम्पियन ट्राफी अपने नाम की।
एसबीपीएस परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता के अंडर-12 ब्वायज सेबरे में एसबीपीएस के वितभ्य ने स्वर्ण पदक और दिव्यम बिष्ट ने रजत पदक पदक हासिल किया। एसबीपीएस फेंसिंग एकेडमी के कोच प्रदीप कोठारी ने बताया कि हर वर्ग में एसबीपीएस के तलवारबाजों का दबदबा रहा। अंडर-12 गर्ल्स एपेरू में स्कूल ने चारों पदक अपने नाम किए। इसमें एसबीपीएस की रोशनी को स्वर्ण पदक, वान्या को रजत पदक, जोया और आराध्या को कांस्य पदक मिला। अंडर-14 ब्वायज फॉइल में एसबीपीएस के लोक मेहता ने गोल्ड और आरव पंत ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि स्कूल के एकांश और आरुष ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-14 गर्ल्स एपेरू में एसबीपीएस की सुनैना ने स्वर्ण, आदिबा ने रजत और डीबीएस की ऋषिकेश वैष्णवी और अर्चिता ने कांस्य पदक जीते। अंडर-17 गर्ल्स एपेरू में भी एसबीपीएस की अनिका घिल्डियाल ने स्वर्ण, अवनि राणा ने रजत व नम्या महतो ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 ब्वायज फॉइल में एसबीपीएस के शौर्य गैरोला ने स्वर्ण, आदित्य थपलियाल ने रजत पदक जीता। अंडर-19 ब्वायज एपेरू में एसबीपीएस के सूर्यांश गड़िया ने स्वर्ण, अविरल झा ने रजत और डीपीएस के के आशुतोषम ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में ओवरअल चैम्पियन ट्राफी एसबीपीएस के नाम रही, जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल ऋषिकेश रनर-अप रहा। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने कहा कि फेंसिंग में उत्तराखंड के खिलाड़ी तेजी से उभर कर आ रहे हैं। निकट भविष्य में बैडमिंटन की तर्ज पर फेंसिंग में भी खिलाड़ी उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।
बतौर मुख्य अतिथि कर्नल (सेनि.) विवेक गुप्ता ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर टेक्किल आफिशियल कारण कुमाइ, (कोच कैमरन हाल), संदीप चमोली (कोच दिल्ली पब्लिक स्कूल ऋषिकेश) और प्रदीप कोठारी फेंसिंग कोच सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *