बंद मकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा

 

 

 

 

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एलइडी व अन्य सामान बरामद

 

कोतवाली ऋषिकेश

 

घटना विवरण

कोतवाली ऋषिकेश में वादी वीर सिंह पुत्र स्वर्गीय रामकिशन निवासी मनेरी भाली कॉलोनी ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर सिंचाई कॉलोनी रेलवे रोड की आवास संख्या SH1 से किसी अज्ञात चोर के द्वारा एलइडी टीवी व पानी की टोंटियां आदि सामान चोरी कर लेने के संबंध में दी गई । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

चोरी की घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा एक टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए, उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कर आज दिनांक 08 फरवरी 2024 को घटना उपरोक्त से संबंधित एक अभियुक्त को मीट मार्केट चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी किया गया माल बरामद किया गया है ।

 

*नाम पता अभियुक्त*

 

रमन पुत्र राजवीर सिंह निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 26 वर्ष

 

*बरामदगी विवरण*

1- 01 LED माइक्रोमैक्स कंपनी 42 इंच

2- 02 पानी की टोंटियां

 

*पुलिस टीम*

1- म0उ0नि0 सोनल पुरी

2- कां0 सचिन सैनी

3- कां0 दिनेश मेहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *