बच्चों ने बालीवुड प्रस्तुतियों से मन मोहा

  • द पॉली किड्स मोहकमपुर और तुनवाला ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

देहरादून।  द पॉली किड्स मोहकमपुर और तुनवाला शाखा ने अपना वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। दो अलग-अलग सत्रों में लगभग 200 बच्चों ने “कार्निवाल और “स्टार्स ऑफ बॉलीवुड” विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शनिवार को सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मोहकमपुर शाखा ने रंग–बिरंगे कार्निवल थीम के तहत फैन डांस, बटरफ्लाई डांस, अलादीन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और स्क्विड गेम डांस से सभी का मन मोह लिया। तुनवाला शाखा ने सितारों से सजी थीम “स्टार्स ऑफ बॉलीवुड” पर प्रस्तुति दी जिसमें छात्रों ने  बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध दृश्य और नृत्य का मंच किया। इसमें  ‘टुकुर बीट्स’, ‘डांसिंग फीट!’, ‘गलती से मिस्टेक’, ‘ओल्ड इज़ गोल्ड’ और ‘डांस पंजाबी स्टाइल’ जैसे कार्यक्रम दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।
द पॉली किड्स के चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रु, संस्थापक निदेशक  रंजना महेन्द्रु, निदेशक सिद्धार्थ चंदोला, आलोक छेत्री तथा  वंदना छेत्री ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर माधवी भाटिया, शिप्रा आनंद, नंदिता सिंह, ऋषभ डोभाल,  तरुण ठाकुर, उदय गुर्जल,  आशिष कुमार, गीतिका चाल्गा, शालिनी नेगी, सिस्टम कोऑर्डिनेटर  दिव्या जैन, इवेंट एवं एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर  दीप्टि सेठी, हेडमिस्ट्रेस पूनम निगम,  मीनाक्षी धवन, नेहा सहगल, हिमांशी अरोड़ा, रजनी कालरा एवं नेहा बिष्ट, गीतांजलि आहुजा,  हरजीत कौर, पारुल, शिवानी मज़्ज़ारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *