- नौ शूटर्स नेशनल लेवल शूटिंग चैम्पिनयशिप के लिए क्वालीफाई
देहरादून। सोशल बलूनी शूटिंग अकादमी के नौ शूटर्स राष्ट्रीय स्तर पर अपने पंच का दमखम दिखाएंगे। कारण सोशल बलूनी अकादमी के नौ शूटर्स ने नेशनल लेवल शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
सोशल बलूनी शूटिंग अकादमी के कोच अक्षय आनन्द ने बताया कि 10 एम एयर राइफल पुरुष वर्ग में पवन दलिया ने अंडर-19 केटेगरी में 400 में से 376 और सक्षम शर्मा ने 37 अंक लाकर नेशनल के लिए कलीफाई किया है। अंडर-16 में अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने 369 स्कोर और रुद्र डोभाल ने 366 स्कोर कर नेशनल चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। एयर राईफल अंडर-16 केटेगरी में लोकांशी बिष्ट ने 374 और काव्यांशी ने 363 स्कोर कर कर 68वीं नेशनल के लिए क्वालीफार्ड कर लिया। एयर पिस्टल अंडर-16 पुरुष वर्ग में शौर्य रावत ने 400 में से 357 स्कोर कर उत्तराखण्ड स्टेट का प्रतिनिधित्व नेशनल लेवल पर करेंगे। वहीं 5 मी राईफल में अनिरुद्ध राणाकोटी ने 600 मे से 567 स्कोर कर नेशनल लेवल के लिए क्वालीफाई हुए। स्कूल पहुंचने पर एमडी विपिन बलूनी ने शूटर्स का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अकादमी के शूटर्स नेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन स्कूल और उत्तराखण्ड का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने क्वालीफाई करने वाले सभी शूटर्स को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता एक से सात जुलाई तक महाराणा प्रताप स्पोट्स कालेज में आयोजित हुई जिसमें देश भर के शूटर्स ने भाग लिया था।
