बसपा से हरिद्वार लोकसभा का चुनाव लड़ने को  पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने की दावेदारी,

 

 

संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,

 

डोईवाला।

 

लोकसभा चुनाव 2024 में सभी राजनैतिक दल अपनी दावेदारी पेश कर रहे वहीं बसपा भी अपनी दावेदारी से पिछे नहीं है, बसपा भी चुनाव को तैयार,

हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने बसपा से दावेदारी की।

लोकसभा चुनाव 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर जहां सभी राजनीति दल अपने-अपने गणित बिठा रहे हैं वहीं बहुजन समाज पार्टी डोईवाला विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी हरिद्वार लोकसभा से बहुजन समाज पार्टी से सांसद का चुनाव लड़ने की दावेदारी की है गोपाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षता कु मायावती को एक पत्र भेजा जिसमें उन्होंने हरिद्वार लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है और उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा सर्व समाज के लोगों को साथ लेकर चलती है उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार में सभी वर्गों के हितों जितना विकास पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षता कु मायावती बहन जी के राज में हुआ उतना कभी भी नहीं हुआ और लोकसभा चुनाव 2024 में बहुजन समाज पार्टी बहुत बड़े स्तर पर जीत हासिल करेगी सभी लोगों का मानना है की बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बार भारत के प्रधानमंत्री जरूर बनेगी जिससे भारत का विकास होगा उन्होंने हरिद्वार लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर बहन जी का आशीर्वाद मिला तो मैं हरिद्वार लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव जरूर लडूंगा और वर्तमान में गोपाल शर्मा बसपा डोईवाला विधानसभा के अध्यक्ष एवम चीनी मिल डोईवाला के चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष भी हैं उनके साथ सैकड़ो दलित एसटी एससी पिछड़े समाज के लोग एवं कर्मचारियों मजदूर का साथ है जिसका उन्हें लोकसभा चुनाव में पूरा-पूरा लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *