- सीबीएसई नार्थ जोन बाक्सिंग चैम्पियनशिप का समापन
- एसबीपीएस के अंश ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई नार्थ जोन (वन) बाक्सिंग चैम्पियनशिप का समापन हो गया। चैम्पियनशिप में अंडर-14 ब्वायज और गल्र्स अंडर-17 में एसबीपीएस का दबदबा रहा। एसबीपीएस के अंश ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ बाक्सर के खिताब से नवाजा गया।
बुधवार को प्रतियोगिता के अंडर-14 ब्वायज में सोशल बलूनी पब्लिक ने प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर ने द्वितीय व एसजीआरआर रेसकोर्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसबीपीएस के अंश ठाकुर को बेस्ट बाक्सर व प्रणय मेहता (सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल को मोस्ट प्रामिसिंग बाक्सर चुने गये। अंडर-14 गर्ल्स में पहला स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर, दूसरा स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल, तीसरा स्थान एवरग्रीन पब्लिक स्कूल को हासिल हुआ। इस श्रेणी में बेस्ट बाक्सर अटल उत्कृष्ट जीआईएस थानों की अंबिका व मोस्ट प्रामिसिंग आर्मी स्कूल वीरपुर की शगुन रही। अंडर-17 ब्वायज में छौरी चिल्ड्रन्स एकेडमी (काशीपुर) के रोहन जोशी बेस्ट बाक्सर और सीएसएचपी पब्लिक स्कूल (गाजियाबाद) के दक्षेश सिंह को मोस्ट प्रामिसिंग बॉक्सर चुना गया। अंडर-17 गर्ल्स में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर द्वितीय व सांवेद जीजीएसएस तृतीय स्थान पर रहा। अलावा माउंट लेटरा जी की आराध्या को बेस्ट बाक्सर और एवरग्रीन स्कूल की अंशु गिरी को मोस्ट प्रामिसिंग बाक्सर चुना गया।
अंडर-19 ब्वायज में आर्मी स्कूल वीरपुर के पुकार देव को बेस्ट बाक्सर और एसजीआरआर बिंदाल के सौरव राम को मोस्ट प्रामिसिंग बाक्सर का खिताब दिया गया। इसके अलावा अंडर-19 गर्ल्स में पहला स्थान सामवेद जीएसएस, दूसरा स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंटटाउन और तीसरा स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर को मिला। इस वर्ग में एडीफाई स्कूल की तनवीर चौधरी को बेस्ट बाक्सर और आर्मी स्कूल क्लेमनटाउन की अंशिका नेगी को मोस्ट प्रामिसिंग बाक्सर चुना गया। प्रतियोगिता में अनिल कंडवाल को बेस्ट जज, संध्या थापा को बेस्ट रेफरी, प्रदीप कुमार एेरी को बेस्ट कोच (ब्वायज) और दुर्गा थाप क्षेत्री को बेस्ट कोच गल्र्स का पुरस्कार दिया गया।
213 स्कूलों के 928 खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय सीबीएसई नार्थ जोन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में 2१३ स्कूलों के 9२८ खिलाडि$यों ने अपना दमखम दिखाया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीबीएसई के देहरादून जोन के क्षेत्रीय अधिकारी मनीष अग्रवाल ने विजेताओं को पदक व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तराखंड के सदस्य प्रताप शाह, अपर निदेशक खेल संजीव पोरी, ब्रिगेडियर (सेनि.) पीएस गुरुंग (रिटायर्ड), संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने विजेताआें को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विजयी बाक्सर नेशनल में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई श्री बलूनी ने आने वाले समय में प्रदेश के स्कूलों ने निकलने वाले बाक्सर देश—दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।
