- भाजपा महानगर की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
- कार्यक्रमों में आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्हाय रूप से आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
शनिवार को आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल महानगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्रियों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम सभी मंडलों एवं बुथो में होना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडलों में कार्यक्रम किया जाए। साथ ही 31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती से एक सप्ताह तक सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं मंडलों में पदयात्रा निकाली जाएगी। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ ने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रमों में आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों के उद्देश्य को जन-जन तक को पहुंचना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
बैठक में महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, राजेश कंबोज, संकेत नौटियाल, जगदीश सेमवाल, विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी अक्षत जैन, बबलू बंसल, आशीष शर्मा, सुषमा कुकरेती, तृप्ति जाटव समेत सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।