- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
देहरादून। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के गढ$वाल मंडल की बैठक सम्पन्न हो गई। बैठक में शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही पांच वर्ष पूरे होने पर एनईपी के की समीक्षा की गई।
रविवार को तिलक रोड स्थित आरएसएस कार्यालय में आयोजित बैठक में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय दर्शन और मूल्यों पर आधारित शिक्षा समय की जरूरत है। इन्ही मूल्यों से विश्व शांति कायम होगी एवं पर्यावरण संरक्षण जैसी चुनौतियों का हल निकलेगा। राष्ट्रीय महिला प्रमुख डा. अलका सूरी ने शिक्षा में भारतीय मूल्यों के समावेश होने से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्रशंसा की। दून विश्वविद्यालय के डीन प्रो. एचसी पुरोहित ने हिन्दू स्टडी पर व्याख्यान दिया। बैठक में वक्ताआें ने कहा कि एक सितम्बर को मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान संकल्प अभियान संचालित किया जाएगा, जोकि अखिल भारतीय स्तर पर पांच लाख विद्यालयों में एक साथ चलाया जाएथ्रा। अभियान के तहत छात्र-छात्राएं तथा अध्यापक विद्यालय के हित में पांच बिंदुओं पर संकल्प लेंगे। बैठक में अक्टूबर में अखिल भारतीय अधिवेशन के लिए सूची की समीक्षा भी की गई।
बैठक में प्रांतीय महामंत्री डा. अनिल नौटियाल, प्रो. वीपी श्रीवास्तव, नरेंद्र तोमर, टिहरी जिलाध्यक्ष मीनाक्षी उनियाल, जिलाध्यक्ष देहरादून नीरज सैनी, जिला महामंत्री तेजेंद्र धीमान, संजय सैनी (प्रांतीय मीडिया प्रभारी), राकेश शर्मा, संजीव कुमार सैनी, सुनील दत्त डिमरी, दीपक रस्तोगी, डा. पारुल दीक्षित समेत उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून व हरिद्वार जनपद के पदाधिकारियों ने शिरकत की।
