- सरकार से मजदूर विरोधी श्रम कोड को निरस्त करने की मांग
देहरादून। उत्तरांचल बैंक इम्पाइज यूनियन से जुड़े बैंक कर्मियों ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार कारपोरेट के पक्ष में आर्थिक नीतियों बना रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार को एआईबीईए, एआईबीआेए और बेफी के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने एस्लेहाल स्थित पंजबा नेशन बैंक के सम्मुख प्रदर्शन किया और सरकार को जमकर खरीखोटी सुनाई। वक्ताआें ने एकजुटता के साथ सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की खिलाफत की। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूर विरोधी चार श्रम कोड निरस्त करे। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कई वर्षों से न्यूनतम वेतन में कोई वृद्धि नहीं की है। उन्होंने ठेका प्रथा को भी समाप्त करने और सरकारी—अद्धसरकाी संस्थानों में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियुक्तियां करने की की मांग की। प्रदर्शनकारियों में अनिल जैन, विनय शर्मा, सीके जोाी, राजन पुण्डीर, बीपी सन्दरियाल, विजय गुप्ता, महेश गुप्ता, कुलदीप सिंह, योगेन्द्र सिंह, आरके गैरोला, गोपाल तोमर, नवीन कुमार, एसएस रजवाड़, वीके जोशी, ललित बडोनी, आकाश उनियाल, एकता गुलाटी, ट्रेड यूनियन की आेर समर भण्डारी, लेखराज, अशोक समेत अनेक लोग शामिल थे।