मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़

 

  • करीब छह श्रद्धालुओं की मौत
  • 35 घायल श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती 
  • मृतकों को दो-दो लाख रुपए मुआवजा की घोषणा 

हरिद्वार। हरिद्वार के प्रसिद्ध मंदिर के निकट भगदड़ मच गई जिसमें छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना में घायल करीब 35 लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास मनसा देवी मंदिर के निकट अचानक भगदड़ मच गई। पुलिस के अनुसार घटना में छह दलों की मौत हो गई है, जबकि करीब 35 से लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दे दिए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया। साथ ही हादसे जान गंवाने वाले उत्तर प्रदेश के मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घरों को भेजने का निर्देश दिया।

उत्तराखंड सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए एवं घायलो का 50-50 हजार रुपए मुआवज देने की घोषणा की है। वहीं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने भी मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। हरिद्वार एसएसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया भगदड़ की घटना करंट लगने की अफवाह से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *