ममता भट्ट व दीक्षा बलूनी बनीं क्वीन तीज

  • हिमवंत फाउंडेशन सोसाइटी ने आयोजित किया तीज महोत्सव 

देहरादून।  हिमवंत फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा देवांचल विहार में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में महिलाओं गीत-संगीत के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

 देवांचल विहार में आयोजित तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य, गायन और एक्टिंग के प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। संस्था की अध्यक्ष संगीता थपलियाल ने तीज के पारम्परिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए महिलाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने एवं प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर श्रेणी के तहत तीज क्वीन का चयन किया गया। सीनियर श्रेणी में ममता भट्ट तीज क्वीन चुनीं गई। जबकि संजू रावत  द्वितीय और सीमा सेमवाल तृतीय स्थान पर रही। जूनियर श्रेणी में  दीक्षा बलूनी के सिर तीज क्वीन का ताज सजा‌। द्वितीय स्थान पर बीना मैठाणी तथा तृतीय स्थान पर बबली नेगी रही। महिलाओं ने तीज कार्यक्रम के आयोजन के लिए फाउंडेशन का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *