– डोईवाला क्षेत्र मे हुए वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
– घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
डोईवाला। दून पुलिस ने डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली डोईवाला में नत्थुवावाला मिंयावाला चौक निवासी हितेष बिष्ट ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि मियांवाला चौक स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने से अज्ञात चोर द्वारा उनकी बुलेट थडरबर्ड UK07DK-7115 रंग लाल को चुरा लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसे क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरो की फुटेजों से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 14 फरवरी को लक्ष्मण सिद्ध मन्दिर के पास हर्रावाला पर वाहन चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त मांगेराम पुत्र सुरेंद्र पाल उम्र 22 वर्ष को घटना में चोरी की गई मोटर साईकिल के गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसे महंगी बाइकें चलाने का शौक है तथा अपने शौक को पूरा करने के लिए ही उसके द्वारा उक्त बाइक को चोरी किया गया था। पुलिस ने घटना में चोरी की गई बुलेट थडरबर्ड को बरामद कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, हेड कांस्टेबल जसपाल पवांर समेत सत्यवीर सिंह, कुलदीप कुमार व सचिन सैनी शामिल थे।
