फेंसिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी में एसबीपीएस के तलवारबाजों का जलवा

– एसबीपीएस के तलवारबाजों सात  गोल्ड समेत जीते 24 मेडल 
– फॉयल में सायना और सबरी में आकांक्षा ने जीता गोल्ड मेडल

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के तलवारबाजों ने देहरादून में आयोजित राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 में अपना दबदबा बनाए रखा। स्कूल के तलवारबाजों ने फेंसिंग की विभिन्न श्रेणियों में 7 गोल्ड, 6 सिल्वर और 11 ब्रांज मेडल हासिल किये। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने इस उपलब्धि के लिए पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि फेंसिंग के पदक विजेता खिलाड़ी अपने खेल में निरंतर सुधार करेंगे और नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री फेंसिंग चैंपियनशिप ट्राफी प्रतियोगिता महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित की गई। इसमें 250 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। एसबीपीएस फेंसिंग एकादमी के कोच प्रदीप कोठारी ने बताया कि स्कूल के तलवारबाजों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अंडर 14 गर्ल्स के सबरी वर्ग में प्राकाम्या कोठारी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा एपी में सुनयना बिष्ट ने सिल्वर, फॉइल में मन्नत मनराल ने सिल्वर व यूविका वर्मा ने ब्रांज जीता। फॉयल में ही आनंदिता सैनी ने गोल्ड मेडल जीता। अर्नव चौहान ने एपी में ब्रांज, वैष्णवी ने सबरी में ब्रांज और अकीदा अंसारी ने एपी प्रतिस्पर्धा में ब्रांज मेडल जीता।
अंडर-14 ब्यॉयज में मंथन पंत ने फॉयल में ब्रांज, सबरी में आर्यांश ने सिल्वर, फॉयल में अक्षत कुमार ने गोल्ड जीतने में सफलता हासिल की। जबकि सबरी वर्ग मे ंअंशुमन राठौर ने ब्रांज और आरुष सिंह बिष्ट ने सबरी में ब्रांज मेडल जीता।
एसबीपीएस कोच प्रदीप कोठारी के मुताबित अंडर 19 ब्यॉयज में स्कूल के तलवारबाज शौर्य गैरोला ने फॉइल में गोल्ड और आदित्य थपलियाल ने सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा सबरी मे ंअंश भट्ट ने सिल्वर मेडल तो एपी में अविरल झा ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
अंडर 19 गर्ल्स में स्कूल की छात्रा भावना टाकुली ने एपी में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा अवनी राणा और नम्या महतो ने एपी में ब्रांज मेडल जीता। सबरी में आदिति राठौर ने ब्रांज जीता। इसके अलावा फॉयल में सायना बिष्ट ने गोल्ड जबकि सबरी में आकांक्षा राठौर ने गोल्ड मेडल जीता। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *