– महिला दिवस पर नगर निगम में सम्मान समारोह का आयोजन
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम की महिला सैनिटरी इंस्पेक्टरों एवं महिला सफाई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर सौरभ थपलियाल ने सभी महिला कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की महिला कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कठिन परिस्थितियों में भी वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।महापौर ने सम्मानित महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन उनके साथ खड़ा है और उनके योगदान को हमेशा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर देहरादून बनाने में महिला कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने महिला कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पार्षद मीनाक्षी मौर्या, पार्षद रजनी देवी, नगर आयुक्त नमामी बंसल, आईएएस प्रवीन कुमार, तनवीर मरवा, राजबीर चौहान सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
