मेयर ने किया वार्डो का औचक निरीक्षण

ग्राउंड जीरो पर देहरादून मेयर

देहरादून। मेयर सौरभ थपलियाल का वार्डों में निरीक्षण अभियान जारी है। मंगलवार को सवेरे मेयर सौरभ थपलियाल ने मुख्य नगर स्वस्थ अधिकारी अविनाश खन्ना के साथ धर्मपुर और राजीव नगर वार्ड का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मेयर थपलियाल ने धर्मपुर सब्जी मंडी और नेहरू कॉलोनी सब्जी मंडी के पास काफी कूड़ा होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही मेयर ने तत्काल दोनों मंडियों के पास से कूड़ा हटाने के दिए निर्देश` दिया। सफाई व्यवस्था की कमियों पर वे काफी नाराज हुए जिसके पश्चात तुरंत कूड़े को नगर निगम द्वारा हटाया गया।
उन्होंने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि इन दोनों सब्जी मंडियों के पास कूड़ा नहीं होना चाहिए। आगे से सफाई व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए। फिर मेयर ने जल भराव की शिकायत पर राजीव नगर वार्ड का निरीक्षण किया। राजीव नगर में जल निकासी बाधित होने पर लोनिवि अनुभाग को निस्तारण के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि शहर के अन्य जल भराव इलाकों को चिन्हित किया जा रहा है। एक-एक करके समस्या का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा मेयर ने हाजिरी रजिस्टर भी खंगाला तो उसमें कुछ खामियां भी मिली। उन्होंने कहा कि हाजिरी रजिस्टर ठीक होना चाहिए। साथ ही सभी कर्मचारी समय पर काम में आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *