मोरी से देहरादून आ रहा वाहन जमुना पुल के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

टिहरी: उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक से दुखद खबर सामने आई है। मोरी से देहरादून आ रहा वाहन जमुना पुल के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

 

वाहन में कुल 6 लोग थे। जिसमें पांच पुरुष और एक महिला सवार थी। बताया जा रहा है की 20 फरवरी की रात्रि को बीमार व्यक्ति को देहरादून अस्पताल में इलाज के लिए लाया जा रहा था। देर रात जमुना पुल के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

 

इसकी सूचना देर रात से लेकर दोपहर तक किसी को नहीं मिल पाई। बकरी चरवाहों ने इसकी सूचना 21 फरवरी की शाम को कैंपटी पुलिस को दी। थाना कैंपटी द्वारा टीआरएफ टीम को सूचित किया गया की अल्टो कार खाई में गिरी है जिसमें रेस्क्यू के लिए टीम की आवश्यकता है।

खाई में गिरी कार फोटो हिम वार्ता लाइव

सूचना पर SDRF की टीम मुख्य आरक्षी मनोज जोशी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

SDRF की टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि ऑल्टो वाहन UK079607 जिसमें 6 लोग सवार थे। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए खाई से मृत सभी शवों को बॉडी बैग और स्ट्रक्चर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए खाई से बाहर निकलकर मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचा। व आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। पुलिस विभाग द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

 

मृतकों का विवरण

 

1 .प्रताप पुत्र श्यामसुख, उम्र 30 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी उत्तरकाशी

 

2. राजपाल पुत्र श्यामसुख, उम्र 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी

 

3. जशीला पत्नी राजपाल, उम्र 25 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी

 

4. वीरेंद्र पुत्र प्रेमलाल, 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी

 

5. विनोद पुत्र शेरिया, उम्र 35 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी

 

6. मुन्ना पुत्र रूपदास, 38 वर्ष, ग्राम देवती मोरी उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *