देहरादून
उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम के इस सर्द मिजाज के बीच, मौसम विभाग ने जमा देने वाली खबर दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 9 जनवरी से उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा. 09 जनवरी से उत्तराखंड में हांड कंपाने वाली सर्दी पड़ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 09 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर मौसम में बदलाव मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ाएगी। 9 और 10 जनवरी को उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। बारिश के साथ-साथ उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
