राजेश शाह बने कोतवाली प्रभारी,राकेश गुसाईं को मिला डालनवाला का प्रभार

देहरादून:- पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा कल शाम 5 उपनिरीक्षको का तबादला करने के बाद आज रविवार को जनपद के 12 निरीक्षको सहित 6 उपनिरीक्षको का तबादला कर दिया है।

पुलिस कप्तान द्वारा आज सुबह आदेश जारी करते हुए डालनवाला प्रभारी निरिक्षक राजेश गुसाईं को कोतवाली नगर का प्रभारी नियुक्त है उनके स्थान पर कोतवाली नगर प्रभारी को डालनवाला का नवीन प्रभार सौंपा गया है। रायवाला प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली का तबादला करते हुए उनको डोईवाला प्रभारी व उनके स्थान पर निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान को रायवाला की जिम्मेदारी दी गयी है। विकासनगर कोतवाल संजय कुमार को पटेलनगर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है,उनके स्थान पर सूर्यभूषण नेगी को विकासनगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को मसूरी के कार्यभार से मुक्त करते हुए ऋषिकेश प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौपीं गयी है,उनके स्थान पर वर्तमान वाचक,पुलिस कप्तान निरीक्षक मनोज असवाल को मसूरी का प्रभारी नियुक्त किया है। निरीक्षक खुशी राम पांडेय को पुलिस कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभार दिया गया है। निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा को थाना कैंट का प्रभारी नियुक्त किया गया है,उनके स्थान पर निरीक्षक संपूर्णनानंद गैरोला को महिला हेल्पलाईन का प्रभारी नियुक्त किया है। निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को वाचक,एसएसपी बनाया गया है।

थानाध्यक्ष कालसी उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह नेगी को पुलिस कप्तान द्वारा साइबर सेल पुलिस कार्यालय बुलाया गया है, उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता को कालसी थाने का प्रभार सौंपा गया है। सेलाकुई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह को थाना नेहरुकोलोनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है,उनके स्थान पर बिंदाल चौकी प्रभारी शैंकी कुमार को सेलाकुई की जिम्मेदारी मिली है। उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा को एसओजी(नगर) भेजा गया है,उपनिरीक्षक रजनीश कुमार को बिंदाल चौकी का नवीन प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *