– मास्टर्स बैडमिंटन में निर्मला नेगी ने जीता एक गोल्ड, दो सिल्वर
– गोवा में आयोजित होने वाली आल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयनित
देहरादून। योनेक्स सनराइज 24वें उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में देहरादून की शटलर दादी निर्मला नेगी का दबदबा बरकरार रहा। निर्मला नेगी ने 65 प्लस आयु वर्ग में महिला डबल में स्वर्ण पदक जीता जबकि एकल और मिश्रित युगल में उन्होंने रजत पदक हासिल किया।
निर्मला नेगी को गुरुवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया। इस मौके पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने कहा कि निर्मला नेगी प्रदेश और देश की महिलाअेां के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उम्र के इस पड़ाव में निर्मला नेगी ने साबित किया हे कि उम्र केवल एक नंबर है। मेहनत और हौसले से जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। योनेक्स सनराइज 24वें उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयेाजन हल्द्वानी में 27 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता के 65 प्लस आयु वर्ग में उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के मास्टर्स स्पोर्ट्स से जुड़े 100 से भी अधिक प्रतिभागी थे। प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें 18 मार्च से 25 मार्च तक गोवा में आयोजित होने वाली आल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चुना गया है।
गौरतलब है कि निर्मला नेगी ने मास्टर्स बैडमिंटन में स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई पदक जीते हैं।
