डोईवाला। संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने
राहुल सैनी को परवादून जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी व जिला कार्यक्रम प्रभारी किया नियुक्त।
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक रुचि व अनुभव को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी को परवादून जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी व जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोनीत किया और उन्हें आशा है कि वह अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा०मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं करन माहरा की भावना तथा कांग्रेस की गौरव शाली परंपराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुये संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे। राहुल सैनी की नियुक्ति पर परवादून जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की।
