लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरी: डा. राणा

  • मायादेवी विवि में नये छात्र-छात्राओं का स्वागत


देहरादून। माया देवी विश्वविद्यालय में नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। बुधवार संस्कारम्भ नाम से आयोजित कार्यक्रम में नये छात्र-छात्राओं का जोरदार स्वागत किया गया।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. जगमोहन सिंह राणा व विशिष्ट अतिथि डा. अनीता रावत ने किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रो. राणा ने कहा कि संस्कारम्भ केवल विश्वविद्यालय जीवन की शुरुआत नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। प्रो. अनीता रावत ने छात्रों से शिक्षा के साथ—साथ व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर डा. आशीष सेमवाल ने की। इस मौके पर विवि की उपाध्यक्ष डा. तृप्ति जुयाल, डा. संदीप विजय, डा. सीता जुयाल, डा. एचएल उपाध्याय, डा. सर्वेश रस्तोगी, डा. आरबी सिंह, कुलसचिव विनोद कुमार समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *